कोंच-उरई। सर्व हिंदू समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह एवं सम्मेलन आगामी 8 मार्च को सुबह 10 बजे से महेशपुरा रोड स्थित स्व. श्री मेवालाल जाटव जूनियर हाईस्कूल परिसर में संपन्न होगा। उक्ताशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष नवलकिशोर जाटव, मंत्री राजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष दयानिधि शुक्ला व संयोजक अरूणकुमार सिंह जाटव ने संयुक्त रूप से देते हुये बताया है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि एसडीएम संजयकुमार सिंह होंगे।







Leave a Reply