27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। कोंच के यात्रियों के लिये रेल सुविधाओं को जुटाने में लगे रहने बाले समाजसेवी सुनील लोहिया ने रेल विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कोंच से एट जाने बाले यात्रियों की बर्षों पुरानी मांग सुबह के फेरे की सुन ली गई है और आगामी 7 मार्च से यह फेरा शुरू हो जायेगा।
मंडल रेल कार्यालय द्वारा सुनील लोहिया को ईमेल भेज कर अवगत कराया गया है कि 7 मार्च से सुबह का फेरा प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है जिसके मुताबिक एट-कोंच शटल नंबर 51863 एट से प्रातः 7.50 बजे इंटरसिटी की सवारियां लेकर 8.25 पर कोंच पहुंचेगी और कोंच से गाड़ी नंबर 51864 प्रातरू 8.45 बजे चल कर 9.30 बजे एट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी नंबर 51868 कोंच से 19.50 बजे यानी शाम 7.50 पर जायेगी, गाड़ी नंबर 51869 एट से 22.10 यानी रात में 10.10 बजे एट से कोंच के लिये चलेगी। इसके अन्य तीन फेरे पूर्ववत. रहेंगे। उन्होंने बताया है कि इस फेरे को बढवाने में सांसद भानुप्रताप वर्मा, सदस्य मंडल रेल उपयोग कर्ता डॉ. दिलीप सेठ के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सेवानिवृत्त आईआरएस प्रेमनारायण आदि ने भी अपने अपने तरह से यह फेरा शुरू कराने के लिये पहल की है।
हालांकि फेरे के इस समय परिवर्तन से यहां के यात्रियों को कुछ लाभ मिलेगा तो कुछ हानियां भी उठानी पड़ेंगी क्योंकि शाम को जो दो फेरे शटल लगाती थी वह अब एक ही फेरा लगायेगी जिससे मुख्य रूप से साबरमती गाड़ी का कनैक्शन अब यहां के लोगों को नहीं मिल सकेगा और उसे पकडने के लिये यात्रियों को अन्य सड़कीय वाहनों से एट पहुंचना होगा जिसमें तमाम जोखिम के अलावा पैसे की भी अनावश्यक बर्बादी होगी। यहां यह बताना भी समीचीन है कि सुबह के इस फेरे को छठे फेरे के रूप में बढाने की मांग की गई थी लेकिन रेल विभाग ने फेरों की संख्या पांच ही रखते हुये टाइम इधर उधर कर दिया है, यानी यात्रियों ने कुछ पाया है तो कुछ खोया भी है। रही बात छठा फेरा बढवाने की मांग की तो स्पष्ट है कि वह तब तक तो कतई नहीं बढने वाला है जब तक कि इस टुकड़े पर विद्युत चालित इंजिन नहीं शुरू होता है। फिलहाल छठा फेरा अभी दिवास्वप्न ही है।

Leave a Reply