उरई। पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने हैवानियत में मासूम को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। भीड़ के साथ आक्रोशित परिजनों ने थाने में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बबाल काटा। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बा माधौगढ़ में हरौली रोड पर स्थित एसडी एजूकेशन पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र अनुराग (4वर्ष) को किसी बात पर नाराज होकर उसके शिक्षक ने जल्लाद की तरह पीटा। मासूम बच्चा बेरहम ज्यादती को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से जब बेदम होकर गिर पड़ा तब शिक्षक को अपनी करतूत का एहसास हुआ। इसके बाद वह बच्चे को छोड़कर स्कूल से भाग निकला। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को चुपचाप उसके घर तक पहुंचा दिया। उसकी गुमसुम हालत देखकर परिजनों का माथा ठनका हालांकि अबोध होने की वजह से बच्चा कुछ बता नही पा रहा था। परिजनों ने जब उसकी शर्ट उतारकर नंगी लाल पीठ देखी तो वे सन्न रह गये। बच्चे ने पीटने वाले शिक्षक का नाम सत्येंद्र बताया है।
उधर प्रभारी निरीक्षक वीपी चतुर्वेदी ने कहा कि इस मामले में छानबीन कर दोषी शिक्षक का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।







Leave a Reply