27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हरीराम ओमरे की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कार्यालय में हुई जिसका संचालन हरीश कुमार राठौर जिला मंत्री ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की उच्चाधिकार समिति और सरकार के प्रतिनिधियों में हुई वार्ता में 15 दिन की मोहलत मांगी गई थी जिसके अंदर वेतन विसंगतियों के निस्तारण सहित सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस पर अमल न होने की वजह से 9 मार्च को अनिश्चित कालीन महा हड़ताल शुरू करने का निश्चिय किया गया है जिसमें सभी राज्य कर्मचारियों के अलावा आशा बहुएं, रसोइया और डीआरडी के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। श्री अवस्थी ने कहा कि जनपदों में कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठन के मोनो एवं पैड के दुरुपयोग की जानकारी मिली है ऐसे फर्जी लोगों पर कार्रवाई कराई जायेगी। प्रांतीय संगठन मंत्री श्याम सुंदर तिवारी, झांसी जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। रामप्रसाद श्रीवास्तव, बीएल पाराशर, शील कुमार दूरबार, मानसिंह यादव, मनोज गुप्ता आदि कर्मचारी नेता और सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply