27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। ऐल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष और बारसंघ चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी रहे गयाप्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने बताया है कि बारसंघ की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कल 5 मार्च को शिवनारायण धाम बड़ा मील में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज करेंगे जबकि बतौर अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष परेश मिश्रा व पूर्व स्थाई चीफ स्टैंडिंग काउंसिल महेश चतुर्वेदी शिरकत करेंगे। नई कमेटी में अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी व महामंत्री अरूणकुमार वाजपेयी के अलावा अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जायेगी।

Leave a Reply