04orai15 04orai16कोंच-उरई। आज दोपहर एक तेल रफ्तार पिकप ने विपरीत दिशा से आ रही बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक उछल कर दूर जा गिरे और उस पर सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी में भर्ती कराये गये दोनों घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया है। दोनों घायल आपस में साले बहनोई हैं और रोजगार की तलाश में गुजरात जाने के उन्हें झांसी से ट्रेन पकडनी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर पंचानन चैराहे से जालौन रोड पर कोंच की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकप ने जालौन की ओर से आ रही एक बाईक संख्या यूपी 77 एम 5049 काले रंग की बजाज प्लेटिना में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक उछल कर दूर जा गिरी और उस पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों के नाम भगवानदीन पुत्र रामचरन निवासी महटोली, कुंरपाल पुत्र राजाराम निवासी बसई बताये गये हैं। सूचना पर दरोगा जयवीर सिंह ने सिपाहियों के साथ पहुंच कर 108 ऐंम्बुलेंस बुलवाई और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी के लिये रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने बाली पिकप मौके से भागने में कामयाब हो गई।

Leave a Reply