07orai02जालौन-उरई। रेल लाइन के बजट को लेकर आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आंदोलनकारियों ने क्रमिक अनशन तहसील परिसर में मंगलवार से शुरू किए जाने की घोषणा की। इतना ही नहीं आंदोलनकारियों ने रेलमंत्री सहित क्षेत्रीय सांसद को चेताते हुए कहा कि अभी भी संभल जाओ नहीं तो आगे रेल रोको, चक्का जाम तथा आमरण अनशन भी किया जाएगा।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के गौरीश द्विवेदी, अशोक यादव, दीपक पाटकार सहित सैंकड़ों आंदोलन कारियों ने मंगलवार से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे जाने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को भ्रमित कर कोंच से भिंड की रेलवे लाइन का जो बजट पास कराया गया है वह क्षेत्रीय लोगों के साथ धोखा है। जबकि कोंच से जालौन, दिबियापुर तथा महोबा तथा उरई, जालौन से भिंड के लिए कई बार सर्वे का कार्य किया जा चुका है। इस लाइन का जब तक बजट पास नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इतना ही नहीं अगली लड़ाई रेल रोककर चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, सफीक राईन, इमरान अंसारी, दीपक पाटकार, विष्णु अग्रवाल, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, मनीष वर्मा, रामदास यादव, राजबहादुर यादव, नारायण सिंह सेंगर, फानिश खान, मधु टेलर, रामेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद जावेद, नसरूद्दीन राईन, हाजी उवैश, अंकुर द्विवेदी, राहुल कौशिक, बिलाल सिद्दीकी, फारूख, शाहरूख कुरैशी, मोनू सेंगर, सोनू सेंगर, अलताफ, राहुल राजावत, अखिलेश रेजा आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply