0 मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। उदोतपुरा में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 चोरों को कुछ जेवरात तथा 315 वोर कट्टा, 4 छुरी एक जिंदा कारतूस सहित स्वाट टीम प्रभारी सहित स्थानीय एसआई ने कोंच बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए जाने में सफलता हासिल की। तो वहीं उक्त चोरांे से पूंछतंाछ जारी है।
स्वाट टीम प्रभारी अनुराग कोंच बस स्टैंड प्रभारी सत्तार बेग तथा स्थानीय कोतवाली के एसआई विनय साहू ने कोंच बस स्टैंड से उस समय उन चार बदमाशों को अपने गिरफ्त में लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में थे। एस.आई विनय कुमार साहू ने बताया कि उक्त चारों बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदोतपुरा में 20 फरवरी को चार लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तभी से इस घटना का खुलासा करने के लिए में पुलिस की पूरी टीम लगी हुई थी। जिसमें रविवार को दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोंच बस स्टैंड उरई में चार व्यक्ति सदिग्ध हालत में खडे़ हैं। तभी इसकी सूचना बस स्टैंड प्रभारी सत्तार बेग तथा स्वाट टीम प्रभारी अनुराग को तत्काल फोन पर दी गई। वहां पहुंचने तक उक्त दोनों अधिकारियों ने उन्हंे घेर कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। उक्त चारों के पास से एक 315 बोर कट्टा, 4 छुरी तथा एक जिंदा कारतूस सहित तकरीबन एक लाख रूपए के जेवरात बरामद हुए। नाम पता पुछने पर उक्त चारों ने अपना नाम व पता क्रमशः मुस्ताफ अली उर्फ भोपाली एट, सुनील राठौर एट, धर्मंेद सिंह नया पटेल नगर उरई, सुमित प्रजापति कालपी चुंगी उरई बताया।

Leave a Reply