0 स्थान के चिन्हींकरण को लेकर हुआ था विवाद
konch1 konch2 konch3कोंच-उरई। कल कोंच में लाला हरदौल की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर हुये बबाल की गर्मी से प्रशासन ढंग से निपट भी नहीं पाया था कि आज शंकरजी की मूर्ति को रखने को लेकर फिर एक विवाद बढ़ गया। देखते देखते वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी लेकिन तभी प्रशासन को इसकी खबर लग गई और अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति समझी तथा मौके पर ही विवाद हल करा दिया। दरअसल, मामला मंदिर की जमीन के चिन्हींकरण को लेकर था सो अधिकारियों ने तत्काल नाप जोख कराई और पक्की बाउंड्री अपनी देखरेख में करवा कर ही वहां से हटे।
कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर नईबस्ती इलाके में स्टेशन रोड पर दूल्हादेव मंदिर के सामने मियां आरिफअली शाह के तकिये से जुड़ा जमीन का एक टुकड़ा है जिसका कई दशक पहले पट्टा एक हिंदू के पक्ष में था। उसी दौरान उक्त टुकड़े पर कुंआ और शिव मंदिर स्थापित किया गया था। कालांतर में मंदिर के अवशेष मात्र रह गये और पट्टा भी अवधि समाप्त हो जाने के कारण अपने मूल स्वामी के पक्ष में चला गया जिसे उन्होंने दूसरी पार्टी के पक्ष में आवंटित कर दिया। इस स्थिति को लेकर मंदिर के कर्ताधर्ताओं ने तकरीबन चार साल पहले मियां आरिफ अली शाह से मंदिर का हवाला देते हुये उसके लिये जमीन तय करने की बात कही थी और तमाम लोगों की मध्यस्थता में प्लॉट के किनारे छह वाई छह की जगह मंदिर के लिये उन्होंने देने का वायदा कर दिया था। आज शिवरात्रि के अवसर पर इलाकाई लोगों ने बीच प्लॉट में मंदिर के चारों तरफ जमा गंदगी साफ करके शंकर ती की पूजा की और झंडा आदि लगा दिया जिस पर मियां आरिफ अली शाह ने एतराज जताया। इसी बीच प्रशासन को भी खबर लग गई जिस पर एसडीएम संजयकुमार सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, जयवीर सिंह, उदयपाल सिंह आदि भारी फोर्स और पीएसी के साथ वहां पहुंच गये और सारी वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद बीच प्लॉट में रखे गये शंकरजी को वहां से हटवा कर निर्धारित स्थान पर रखवाया। इतना ही नहीं, मंदिर की बाउंड्री बनने तक फोर्स वहीं डटा रहा। गर्माती सियासत प्रशासन के कदम से ठंडी पड़ी
konch4आज जवाहर नगर में शंकरजी की मूर्ति रखने के बाद उपजे विवाद में रानैतिक लोगों ने सियासत भी खोजनी शुरू कर दी थी लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्यवाही हो जाने के कारण गर्माती सियासत को ऑक्सीजन नहीं मिली और वह उसी क्षण ठंडी भी पड़ गई। हालांकि हालिया तौर पर वहां जब दोनों समुदायों के लोग इकट्ठा होना शुरू हुये और मोबाइल सेटों की घंटियां घनघनानी शुरू हुई तो थोड़ी देर के लिये लगा कि माहौल कुछ गर्मा रहा है लेकिन सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा समाज के दोनों तबके के जिम्मेदार लोगों ने समस्या का वहीं मौके पर हल निकाल लिया और समस्या को जड़ से मिटाने तक मुस्तैद पुलिस और पीएसी ठौर पर ही घंटों डटे रहे। मंदिर को लेकर विवाद होने की खबर कोंच आये पूर्व विधायक भाजपा संतरामसिंह सेंगर भी मौके पर पहुंच गये थे, उनके साथ संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी भी मौजूद थे। इस दौरान वहां मियां आरिफअली शाह, शहर काजी बशीरउद्दीन, सभासद फहीम, सेठ नसरूल्ला, तआरूफ हुसैन, अहमदखां, क्रय विक्रय के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, मोहम्मद उमर, सेठ नासिर आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply