27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। शिवरात्रि के पर्व नगर व क्षेत्र के शिव-मन्दिरों में पूरे दिन शिव-भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से भक्तों द्वारा शिवलिंग पर बेल-पत्र, धतूरा, आदि चढ़ाये गये । इसके अलावा कई शिव-मंदिरों पर रामचरित मानस पाठ भी आयोजन किया गया। वहीं शिवरात्रि के अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई मन्दिरों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये ।
शिवरात्रि के पर्व पर नगर व क्षेत्र के शिव-भक्तों द्वारा शिव-पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। आज सुबह से ही शिव मंदिरों में घड़ियालों व शंखों आदि की धुनें गँूजने लगीं। महिलाऐं, पुरूष, बच्चे सभी ने शिवमन्दिर जाकर शिव-पूजन किया। नगर के मन्दिरों में छत्रसाल इण्टर कालेज के सामने स्थित नर्मेदेश्वर मन्दिर पर पूरे दिन शिव-भक्तों तांता लगा रहा। वहीं मौहल्ला चैधरयाना में स्थित शिव मन्दिर पर शिव-भक्तों में बालजी गुर्जर, मनीष स्वर्णकार, उमेश मिश्रा, जितेन्द्र निरंजन, अन्नू शर्मा, राजू द्विवेदी, कमलेश सोनी, किशन बाथम आदि ने शिव-मंदिर में भव्य श्रृँगार किया। इसके अलावा नगर के जिन मुहल्लों में शिव मंदिर बने, उन सभी मंदिरों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी रही। संकटमोचन मंदिर में शिव का जलाभिषेक किया गया। ब्लॉक परिसर में स्थित शिव मंदिर तथा चुर्खीरोड स्थित अलाखिया मन्दिर पर भी शिव-भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा कई शिव मन्दिरों में हवन पूजन तथा रामचरित्र मानस का पाठ भी किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शिवमन्दिरों पर शिवगीत, रामधुन, शिव-पुराण महिमा सहित अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Leave a Reply