उरई। जालौन-औरैया मार्ग पर सहाव मोड़ पर दो मोटर साइकिलों में हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सहाव मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर हो गयी जिसके कारण भारत सिंह (18) पुत्र सुनील कुमार निवासी जगनेवा, गौरी (10) पुत्री शशिकांत निवासी मलकपुरा, अजय कुमार (20) पुत्र भारत सिंह निवासी मलकपुरा तथा मुकेश कुमार (20) पुत्र धरन सिंह निवासी सिरसा कलार घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइकों को कोतवाली में खड़ा करा दिया।







Leave a Reply