0 महिला के घर के सामने अवैध कब्जा करने का आरोप
0 कार्रवाई न होते देख महिला बच्चों के साथ बैठी अनशन पर
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। सपा सरकार में बसपा विधायक एवं उसके रिश्तेदारों की गुंडई थमने का नाम नही ले रही है। बसपा विधायक पहले भी विवादों के घेरे में रहे। अब वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला के मकान के सामने अवैध कब्जा करने में लग गये। जिससे महिला परेशान हो गई और अपनी पुत्री व पुत्रों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई है और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगी है।
ज्ञातव्य हो कि शहर के लहारियापुरवा मोहल्ला निवासीं खेरापति आर्या ललितपुर में पुलिस में तैनात हैं। उसकी पत्नी अपनी तीन पुत्रियों एवं पुत्र के साथ घर पर रहती है। उसके घर के सामने बसपा विधायक संतराम कुशवाहा व उनके साले घनश्याम कुशवाहा अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। महिला द्वारा रोकने के बाद भी वह लोग कब्जा करने से नही मान रहे। बल्कि उल्टा रौब गांठने पर उतारू हो जाते हैं। जिस पर खेरापति आर्या की पत्नी ज्योति आर्या ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई और न ही कोई मौके पर पहुंचा तो वह सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपने पुत्र एवं तीनों पुत्रियों के साथ अनशन पर बैठ गई। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना महिला से मिलने पहुंचे। महिला ने अपनी पूरी दास्तान सिटी मजिस्ट्रेट को सुनाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिला से अनशन समाप्त कर सिओ सिटी के पास जाने की बात कही लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही और अनशन स्थल पर ही पुलिस को बलाने की मांग करती रही।

Leave a Reply