0 घर से दुकान का सामान खरीदने की बात कहकर गया था
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। गांव में बड़े भाई एवं भाभी से मिलकर अपने घर वापस लौट रहे युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मृतक के जेब से रुपये व मोबाइल भी लूट ले गये। राहगीरों ने जब खेत के किनारे पड़े शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला नया रामनगर पाठक का बगीचा के पास रहने वाले श्यामू पाल (35वर्ष) पुत्र मैकू पाल अपने पड़ोस में दुकान किये है। घर से वह दुकान के सामान की खरीददारी की बात कहकर निकले थे। उसी दौरान उनके बड़े भाई से मिलने की याद आई और वह अपने बड़े भाई से मिलने अपने गांव कैथेरी पहुंच गये। रात्रि 8 बजे अपने बड़े भाई एवं उनके परिजनों से मिलने के उपरांत अपने घर के लिए निकल पड़े तभी रात्रि में सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब सुबह राहगीरों ने शव को खेत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस एवं उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे और उनके कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से रुपये एवं मोबाइल भी गायब मिला। फिलहाल हत्या करने वाले की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply