0 हत्यारी प्रेमिका के पति की पूर्व में हो चुकी मृत्यु
उरई। अंधे प्यार में पागल अधेड़ ने पड़ोसी प्रेमिका के साथ मिलकर प्रेम मिलन में बाधक बन रही अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति अपनी प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना मृतका के भाई के लड़के ने पुलिस को तहरीर देकर की।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के पड़ोस में रजनी नाम की महिला रह रही है। जिसका पति अभिलाख सिंह कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मर चुका था। तभी बृजेंद्र सिंह और रजनी के बीच प्रेम की ज्योति जाग उठी। लेकिन बृजेंद्र सिंह की पत्नी ऊषा देवी दोनों के बीच बाधक बन रही थी। बृजेंद्र सिंह के तीन लड़के एवं तीन लड़कियां हैं। जिसमें पांच बच्चों की शादी कर चुका था। प्रेम में बाधक पत्नी से परेशान होकर बृजेंद्र सिंह ने अपनी पड़ोस में रहने वाली विधवा प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मारने की योजना बना डाली। प्रति दिन की तरह बृजेंद्र सिंह के घर में खाना खाने के बाद जब सभी लोग सो गये। रात्रि के समय बृजेंद्र सिंह ने अपनी प्रेमिका को बुलवा लिया और धारदार हथियार से अपने प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही पत्नी ऊषा देवी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये। जिससे ऊषा देवी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के उपरांत पकड़ने के डर से बृजेंद्र सिंह अपनी प्रेमिका रजनी देवी के साथ भाग निकला। सुबह जब बृजेंद्र सिंह के लड़कों ने लहुलुहान एवं मृत अवस्था में अपनी मां को पड़ा देखा तो इसकी सूचना अपने मामा को दी सूचना मिलते ही मृतका केे परिजन आ गये और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के भाई के लड़के की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।







Leave a Reply