उरई। सरकार द्वारा कैश लैस चिकित्सा सुविधा, मोटर साइकिल, भत्ता, नई भर्तियां न करना, केंद्र के समान मकान भत्ते, नयी पेंशन व्यवस्था लागू न करना, नकदीकरण, वेतन विसंगति व्यवस्था, तीन प्रोन्नति 7, 14, 20 पर न दिया जाना, प्रधानों से मुक्ति न दिलाना, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित चार मांगों पर आदेश जारी न करना, सफाई कर्मी की प्रोमोशन पदों का सृजन न करना, अधिवर्षता आयु 60 से 62 न किया जाना, सरकार की उदासीनता है तथा सरकार द्वारा उक्त मांगों पर आदेश जारी हेतु 15 दिन मांगे फिर भी उ. प्र. सरकार ने सफाई कर्मियों के साथ धोखा एवं वादाखिलाफी की है जिसे सफाई कर्मी अब वर्दास्त नहीं तथा दिनांक 8 मार्च को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद जालौन के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली में हजारों सफाई कर्मी एकत्र होकर रैइी करेंगे तथा दिनं 9 मार्च से परिषद के नेतृत्व में विकास भवन उरई में महाहड़ताल में शामिल होकर हड़ताल पर रहेंगे। सभी साथियों से संगठन अपील करता है कि सभी सफाई कर्मी दिनांक 8 मार्च की मोटर साइकिल रैली एवं 9 मार्च को हड़ताल में अवश्य शामिल होकर उ.प्र. सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।







Leave a Reply