10orai06उरई। ओलावृष्टि के कारण माधौगढ़ तहसील के महतवानी गांव में किसानों को 90 से 95 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। जिसके चलते वे भुखमरी की कगार तक पहुंच चुके हैं।
यह बात कहते हुए उक्त गांव के लगभग आधा सैकड़ा किसानों ने आज यहां जिला प्रशासन के सामने अपना दुखड़ा रोया और राहत के लिए केसीसी कार्डो का कर्जा माफ करने सहित विभिन्न मांगे रखी। प्रदर्शन में महतवानी के मूल निवासी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद निरंजन भी शामिल थे। उनके अलावा दयाशंकर, मथुरा प्रसाद, रामलखन, सुनील कुमार, धु्रव सिंह जाटव, प्रहलाद जाटव, रामस्वरूप जाटव, रामखिलौने भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a Reply