जालौन-उरई। रेल लाओ आंदोलन के तहत तहसील के सामने चल रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन नरेंद्र शर्मा, शाहरुख करैशी, छत्रपाल सिंह व अब्दुर्रहमान अनशन पर बैठे।
इसके पूर्व कल अनशन पर बैठे नारायण सिंह सेगर, शफीक राइन, मोंटू मिश्र, पूरन सिंह जाटव एवं दीपक द्विवेदी को पत्रकार संघ जालौन ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालसिंह चैहान, आदित्य मिश्रा आदि ने आंदोलन को नैतिक और सक्रिय समर्थन देने का एलान किया।







Leave a Reply