27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जिले में नवीन उद्यान रोपण योजना के अंतर्गत 380 कृषकों का चयन कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है जो कि उद्यान कार्यालय के बाहर चस्पा है। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिन चयनित कृषकों ने अभी तक नया बगीचा नही लगाया है वे इसके लिए क्रय किये गये पौधों की रशीद, बगीचे का फोटो ग्राफ व बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ के आईएफएससी कोड सहित छायाप्रति 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से उद्यान कार्यालय में उद्यान निरीक्षक आरपी वर्मा को उपलब्ध करा दें अन्यथा की दशा में प्रोत्साहन राशि उनके खाते में नही पहुंच पायेगी।

Leave a Reply