उरई। प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान चली गोली में बीच-बचाव के लिए पहुंचे भलेमानस की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
कदौरा थाना क्षेत्र के मवई गांव में पूर्व प्रधान सुभान खां और भूरा खां के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर मनमुटाव चल रहा था। सुभान खां के पक्ष के लोगों ने आज भूरा खां के परिवार की एक महिला को इसी ताव में पीट दिया। जिसका विरोध करने पर दोनो पक्षों में भिडंत हो गई। जहीरुददीन (46वर्ष) झगड़े को शांत कराने के लिए बीच में कंूद पड़ा। इसी दौरान देशी रायफल से चलाई गई गोली उसके अंदर धस गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व प्रधान सुभान खां के लड़के सबहान खां सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।







Leave a Reply