10orai05 10orai02 10orai03 10orai04उरई। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की उरई इकाई के तत्वावधान में जनपद के दवा विक्रेताओं ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। उरई इकाई के अध्यक्ष एसएस कटियार व सचिव राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योग पतियों व कारपोरेट घरानों के तलवे चाटने के लिए मजदूरों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा। प्रदर्शन में एसोसिएशन की ओर से राज्य सह सचिव प्रताप यादव, आरिफ खान, मनोज पाल, रतन दीप मिश्रा, राहुल चक्रवर्ती, अरुण यादव ने भी प्रतिभाग किया।
उधर सीटू से संबंद्ध मिडड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने भी 6 माह के रुके हुए मानदेय का भुगतान कराने के लिए प्रदर्शन किया। राज्य कमेटी के सदस्य कमलेश यादव ने कहा कि मिडड-डे मील रसोइया अपने साथ शोषण की नीति बर्दाश्त नही करेंगी।
उधर सीटू के कार्यकर्ताओं ने भी एक ज्ञापन भारत सरकार के श्रम मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम् से भेजा जिसमे 18 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की गई। ज्ञापन दाताओं में कमलाकांत वर्मा, मंजू वर्मा, संगीता कटियार, राजेश शुक्ला, शिव सिंह कटियार, कमलेश यादव, चंद्रशेखर आदि शामिल थे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और मंत्री हरीश कुमार राठौर ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रेखा जाटव के 11 सूत्रीय ज्ञापन को जिला प्रशासन के लिए अग्रसारित करते हुए बताया कि ज्ञापन के माध्यम् से मुख्यमंत्री से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने अपनी सेवा शर्तों में सुधार के लिए कई मांगे पेश की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इस मामले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ है और उनके संघर्ष में हर कदम पर पूरी तरह भागीदारी करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply