उरई। भारतीय किसान सभा के बैनर तले दैवीय आपदा से पीड़ित महेबा और कदौरा ब्लाक के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम् से प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काॅ. राजीव कुशवाहा, काॅ. विनोद सिंह, अशोक कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सक्सेना को बताया कि 7 मार्च को भीषण तूफान, बारिश व ओलावृष्टि में 90 प्रतिशत किसानों की फसलें तबाह और बर्बाद हो गई हैं। महेबा ब्लाॅक के खल्ला, खांखरी, मुसमरियां, बिनौरा वेद, नूरपुर, नसीरपुर व कदौरा ब्लाॅक के हरचंदपुर, बागी, चतेला, परासन और कुसमरा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उक्त ग्रामों में किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किये जाये और हर किसान को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाय। बटाईदार व पेशी किसानों को भी मुआवजा दिलाया जाय।







Leave a Reply