27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र में मलंगा नाला से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस इस बाबत छानबीन में जुट गई है।
पचीपुरा गुरावती के बीच मलंगा नाले में शव होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त शव जब्त करके अपने कब्जे में ले लिया। शव की हालत काफी क्षत-विक्षत थी। उपनिरीक्षक उदयपाल ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास मे है। अगर इस बारे में ठोस जानकारी मिल जाती है तो छानबीन को निष्कर्ष तक पहुंचाने में कारगर मदद मिल सकती है।

Leave a Reply