10orai01उरई। गूगल की ओर से एडसेंस के संबंध में आयोजित सेमीनार में जनपद के सक्रिय ब्लाॅगर एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट डाॅ कुमारेंद्र सिंह सेेंगर ने सहभागिता की। दिनांक 9 मार्च को लखनऊ में आयोजित हुई इस सेमीनार में सहभागिता करने के लिए आॅन लाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। जिसमें से चुनिंदा लोगों को ही सेमीनार में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया था।
सेमीनार में प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों के लोग आमंत्रित थे। इसमें वेबसाइट संचालन, साइट की सामग्री, उसके द्वारा विज्ञापनों का संचालन और उसके धनार्जन के साथ-साथ अन्य बिंदुओ पर गूगल टीम ने विस्तृत चर्चा की। सेमीनार में वेबसाइट में ब्लाॅग में किस तरह की सामग्री लगाई जाये, सामग्री के काॅपी पेस्ट से बचने उस सामग्री के पढ़ने के लिए अधिकाधिक विजिटर्स को खीचने की संभावनाओं की चर्चा भी की गई। वेबसाइट के मोबाइल वर्जन को स्मार्ट फोन के लिए किस तरह सुगम बनाया जाये, हिंदी भाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं के ब्लाॅग की बाजारीय संभावनाओं को भी इंगित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुमारेंद्र सिंह सेंगर अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट www.kumarendra.com और व्यक्तिगत ब्लाॅग http://www.kumarendra.blogspot.in  के अलावा साहित्यिक वेबसाइट  www.kumarendra.in, बुंदेली संस्कृति पर आधारति साइट http://www.bundeli.org,  बेटी प्रोत्साहन हेतु  www.bitoli.org सहित अनेक ब्लाॅग और वेबसाइट का संचालन व लेखन कर रहे हैं। कुमारेंद्र के ब्लाॅग का नियमित रूप से प्रकाशन दैनिक जागरण में होता रहता है।
गूगल की ओर से ऐसा ही सेमिनार पहले इंदौर में करवाया गया था। इसी माह तीसरा और अंतिम सेमिनार गुड़गांव में आयोजित किया जाना है। जनपद से कुमारेंद्र की एक मात्र सहभागिता से न केवल जनपद का नाम हुआ है वरन यहां के युवाओं को भी लाभ होगा।

Leave a Reply