27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। शहर के अंबेडकर चैराहे स्थित सरकार सैय्यद पदम शाह बाबा के अस्ताने पर एक बैठक का आयोजन कमेटी के संरक्षक मुमताज रहमानी की सरपरस्ती व कमेटी के अध्यक्ष आरिफ कादरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान कमेटी के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष जमाल छोटू, मुन्ना कैसिट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, संजू दुबे, जुबैर आलम, इबादत अली, सानू, सुशील द्विवेदी (वरिष्ठ बसपा नेता), पूर्व विधायक संतराम सेंगर, मुन्ना अंसारी, साबिर कुरैशी, चुन्नू इण्डिका द्वारा तय किया गया कि सरकार पदम शाह कमेटी का उर्स पाक हर साल की तरह इस साल भी आगामी 15, 16 व 17 अप्रैल को बड़े शानो-शौकत के साथ होगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष आरिफ कादरी ने बताया कि आगामी उर्स पाक के लिये हमारी कमेटी के विशेष सहयोगी कृपा शंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज को सरकार पदम शाह का 36वां उर्स पाक का संयोजक चुना गया। बैठक के दौरान नव नियुक्त संयोजक कृपा शंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज ने बताया कि सरकार पदम शाह का 36वां उर्स पाक बड़ी ही अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया जायेगा। जिसमें 15 अपै्रल को आल इण्डिया नातिया मुशायरे का आयोजन होगा। दिनांक 16 व 17 अपै्रल को हिंदुस्तान के मशहूर फनकारों के द्वारा शानदार महफिले-कव्वाली का आयोजन होगा। इस दौरान अशरफ मंसूरी, सरताज खान, इदरीश चिश्ती, रिजवान मास्टर, ऐजाज पेंटर, शाहिद कुरैशी, सानू बैटरी, सादाब खान, हाजी यूसुफ कादरी, सलीम खान, भूरे शाह, शहादत मामू, इरफान रफाकती, इरफान मास्टर आदि कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply