कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंच के ग्राउंड में मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच और एमएसडी मेमोरियल महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर के स्टाफ की टीमों के मध्य एक टी-20 मैत्री मैच कल 13 मार्च को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा। कोंच की टीम के कप्तान राघवेंद्र सिंह व तीतरा की टीम के कप्तान बृजपाल सिंह के नेतृत्व में अपना जौहर दिखाने के लिए दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी। दोनों ही महाविद्यालयों की टीमों में बेहतरीन खिलाडियों को शामिल किया गया है। सभी खिलाड़ी अपनी नेट प्रैक्टिस करने में लगे हुए हैं। ये मैच मिट्टी की पिच पर न होकर बहुत ही उम्दा मैटिंग पर खेला जायेगा जो अपने आप में एक नया प्रयोग होगा क्योंकि टेनिस बॉल से मैटिंग पर कोंच में होने वाला यह पहला मैच होगा। इस मैत्री मैच के मुख्य अतिथि कनासी के ग्राम प्रधान एवं कोंच महाविद्यालय की प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शुक्ला होंगे।







Leave a Reply