12orai12जालौन-उरई। क्षेत्रीय सांसद द्वारा नगर के साथ की गई धोखाधड़ी व अन्याय के विरूद्ध नगर को न्याय दिलाने के लिए ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले आयोजित क्रमिक अनशन के पांचवें दिन स्थानीय अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व चैथे दिन के अनशनकारियों को रिक्शा चालक द्वारा जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चलाया जा रहा संघर्ष लगातार तीव्र गति लेता जा रहा है। तहसील गेट के सामने चल रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन नगर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने समिति को अपना समर्थन देते हुए क्रमिक अनशन पर बैठने की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अशरफ अली, उमेशचंद्र दीक्षित, असलम सिद्दीकी, मनोज गुप्ता, नरायणदत्त तिवारी, दीपक शर्मा, अजमेरी शाह, चंद्रकिशोर द्विवेदी, हरिश्चंद्र यादव व रमेशचंद्र श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर वयोवृद्ध समाजसेवी उमाशंकर चतुर्वेदी ने उन्हें अनशन पर बैठाया। इससे पूर्व चैथे दिन के अनशनकारियों में समाजसेवी व पत्रकार राजेंद्र बाथम, जावेद अख्तर, सोमिल याज्ञिक, अशरफ अली, वसीम हक, सुनील सोनी को रिक्शा चालक ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। तो वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अशरफ अली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, वर्ग अथवा जाति विशेष की नहीं है। बल्कि संघर्ष समिति का यह आंदोलन लोकहित व नगरहित के लिए है। समिति ने नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए जो गंधीवादी तरीका अपनाया है। वह निश्चित ही सराहनीय कदम है। इसीलिए आज पूरा नगर इसके बैनर तले एकत्रित है। इतना ही नगर के सम्मान के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में नगर के सभी वर्गों के लोग इसे अपना समर्थन दे रहे हैं। यदि हम ऐसे ही चलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने का उपक्रम शुरू नहीं हो जाता। इस मौके पर उमाशंकर चतुर्वेदी, अशोक यादव मंसब खां, गौरीश द्विवेदी, जाफर सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, सफीक राईन, जर्रार अहमद, अकरम सिद्दीकी, कामरेड रामसिंह, प्रदुम्न दीक्षित इटहिया आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply