12orai11उरई। जमीनी विवाद को लेकर शहर के बड़े व्यापारी घरानों से जुड़े तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की तैयारी की जा रही थी हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नही लिखा गया था।
अनुराधा पैलेस टाॅकीज के पास आज हो रहे निर्माण कार्य के दौरान उस समय झगड़े की स्थिति पैदा हो गई जब अलग-अलग पक्ष जगह के मालिकाने पर परस्पर विरोधी दावे जताने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनमें शरद अग्रवाल और मनीष अग्रवाल पुत्र त्रिलोकी अग्रवाल व आलोक गर्ग निवासी कृष्णा नगर शामिल हैं। तीनों को फिलहाल एतिहात के तौर पर कोतवाली में निरुद्ध रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply