12orai09उरई। सर्राफा12orai10 व्यापारियों ने केंद्रीय बजट में सर्राफा व्यापार पर किये गये एक्साइज ड्यूटी के प्रावधान के विरोध में एक हफ्ते से चल रहे आंदोलन को संज्ञान में न लिये जाने से नाराज होकर शनिवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ तींखा विरोध जताया। इसके बाद माहिल तालाब से गांधी चबूतरे तक जोशीला जुलूस निकाला गया। गांधी चबूतरे पर आयोजित सभा में सर्राफा व्यापारी नेताओं ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर उसने अपनी गलती में सुधार नही किया तो भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके व्यापारियों की हाय उसके अस्तित्व का भस्म कर देंगी।
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से जिले भर के सर्राफ व्यापारी अपना करोबार बंद रखकर अनोखे तरीकों से बजट में स्वर्ण व्यापार पर किये गये अतिरिक्त कराधान का विरोध करने में जुटे हुए हैं। सर्राफा व्यापारियों ने आज भी इस क्रम को जारी रखा और चेतवानी दी कि अगर सरकार ने अपनी गलती में सुधार नही किया तो सर्राफा व्यापारी अंत तक डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापार बंद रहने से सरकार को भारी चपत झेलनी पड़ रही है। लेकिन अपनी हठधर्मिता की वजह से वह गतिरोध को खत्म करने का कोई रास्ता नही निकाल पा रही। सर्राफा व्यापारियों के जुलूस का नेतृत्व सभासद हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर, उदय, अनूप, पंकज, रामकुमार पोददार, देवेंद्र कौशल, गोधन, हरिहर सोनी, गोपाल सोनी आदि ने किया।
उधर कालपी में भी आज सर्राफा व्यापारियों ने कारोबार बंद रखकर प्रदर्शन निकाला जिसमें दीपक धवन, रामआसरे सोनी, अरविंद सोनी, देवंेद्र यादव, सुनील प्रजापति, धर्मेंद्र सोनी, नीरज विश्नोई, रोहित वर्मा, शिवकांत सोनी, प्रदीप सिंह, किशन गुप्ता, विमल सोनी, विमल सिंह, श्रीकांत सर्राफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply