13orai03कुठौंद-उरई। थाना परिसर में होली के त्योहार को देखते हुए थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने प्रधानों और गणमान्य नागरिकों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखने के लिये होली को शांति व सद्भाव के साथ मनाने में सहयोग देने की अपील नागरिकों से की।
थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि होली के दिन शरारती तत्वों से निपटने के लिये चार टीमें गठित की गयी हैं जो मुस्तैद होकर काम करेंगी जिसमें कुठौंद क्षेत्र की निगरानी का जिम्मा खुद वे संभालेंगे। हदरुख चौकी क्षेत्र में रामकुमार सिंह, शंकरपुर चौकी क्षेत्र में मनोज सैनी और कंझारी चौकी क्षेत्र में सोबरन सिंह यादव के हाथ में शांति व्यवस्था की कमान रहेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उनकी जानकारी में कोई वारन्टी या वांछित उनके आसपास शरण ले रहा है या कोई अराजक तत्व बदअमनी पैदा कर रहा है तो वे तुरन्त उन्हें अवगत करायें। ऐसे लोगों को तत्परतापूर्वक जेल भेजने के लिये पुलिस दृढ़ प्रतिज्ञ है।
उन्होंने प्रधानों से कहा कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। पुलिस फौरन मौके पर पहुंचेगी। जुआ, सट्टा खिलवाने वालों और अवैध शराब बेचने वालों के नाम बताने का आग्रह भी उन्होंने क्षेत्रीय गणमान्यों से किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका नाम उजागर किये बिना ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय दीक्षित, ब्लाक अध्यक्ष जीतू शुक्ला, विवेक सिंह, श्याम सुन्दर निषाद, मनीष यादव, विनोद राठौर, प्रमोद दूधिया, कुलदीप दौन, जगराम, शीतल सिंह, कमला देवी, अनीता सिंह, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply