जालौन-उरई। अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में जबरन ट्रक को रोका। इसके बाद ट्रक ड्रायवर को रस्सी से बांधकर ट्रक लेकर फरार हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक की तलाश की परंतु ट्रक का कहीं पता नहीं चला।
शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे डकोर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव का ट्रक औरय्या से जालौन की ओर आ रहा था। तभी ग्राम जगनेवा के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर जबरन ट्रक को रोक लिया और मुहल्ला तुफैलपुरवा उरई निवासी ड्रायवर इसरार के साथ मारपीट करते हुए उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर चंपत हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने ड्रायवर को छुड़ाया तथा घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ कुलदीप सिंह ने वायरलैस पर सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों को इलाके की नाकाबंदी करने के निदेज़्श दिए। परंतु रात भर की ाबंदी के बाद भी ट्रक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।








Leave a Reply