जालौन-उरई। मटर व्यापारी को बेची गई मटर का दो वर्ष बाद भी व्यापारी द्वारा भुगतान न दिए जाने की शिकायत पीडि़त किसान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम भंगा निवासी रिंकू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी मटर की फसल सरावन निवासी गोविंद सिंह को बेची थी। जिसका 37 हजार रूपए उसने एक सप्ताह में देने की बात कही थी। परंतु तब से दो वषज़् हो चुके हैं। उक्त मटर व्यापारी उसके रूपए नहीं दे रहा है। पहले तो वह बहानेबाजी कर उसे टहलाता रहा। शनिवार को जब उसने उक्त मटर व्यापारी से अपने रूपए मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए रूपए देने से साफ इंकार कर दिया।

Leave a Reply