जालौन-उरई। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय से वांछित चल रहे अपराधी को कोतवाली पुलिस ने देशी कट्टे व 2 जिंदा कारतूस सहित दबोचा।
कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव को सूचना मिली कि चुंगी नंबर चार पर एक संदिग्ध युवक काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वीरू उर्फ वीरेंद्र निवासी ग्राम सालाबाद बताया। साथ ही बताया कि वह हत्या के प्रयास में न्यायालय से वांछित चल रहा है। कोतवाली लाकर तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर युवक को जेल भेजा।








Leave a Reply