जालौन-उरई। अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए जेवर व नकदी सहित गृहस्थी का सामान भी उड़ाया। पीडि़त गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए की। तो वहीं, पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्यवाही प्रारंभ की।
आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने मुहल्ला पुरानी नझाई निवासी पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण नारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यक्तिगत काम से चार दिन पूर्व परिवार सहित पूंछ गए थे। तभी रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर में घुस आए। चोरों ने घर के सभी कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रूपए नकद, लगभग डेढ़ लाख रूपए के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा इंवर्टर, सिलेंडर आदि सहित सारा गृहस्थी का सामान ले गए। जब वह वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।








Leave a Reply