उरई। सोमवार की रात अचानक घर से गायब हुए बालक का शव सुबह घर के ही पास नाली से बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सरसरी तौर पर बालक की गला दबाकर हत्या की जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
गोहन थाने के नवीपुर गांव के निवासी अब्दुल खालिद का 6 वर्षीय बेटा भूरा शाम को मां के पास खेल रहा था। मां खाना बनाने के लिये अन्दर चली गयी। इसी बीच भूरा गायब हो गया। रात भर घर वालों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। सुबह उसका शव नाली के पास पड़ा देखकर घर में कोहराम मच गया। गम के मारे बालक की मां सदमे में बेहोश हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोगों से उनकी रंजिश के बारे में व्यापक पूछताछ भी की गयी।

Leave a Reply