उरई। ढाई महीने पहले विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से घर के कमाऊ पूत की मौत हो जाने के कारण उसका पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है लेकिन विभाग ने अभी तक क्षतिपूर्ति के नाम पर उसके परिवार की मदद करने की कोई सुध नही ली है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी इरशाद (24वर्ष) पुत्र इम्तियाज मोहम्मद कुरैशी की विद्युत करंट लगने से 31 जनवरी को मौत हो गई थी। इरशाद के माता-पिता वृद्ध है जो कोई काम नही कर पाते जिससे पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।
इम्तियाज ने बताया कि अनहोनी के बाद जालौन के उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर आये थे और परिवार की आर्थिक सहायता का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया था। लेकिन घटना पुरानी पड़ने के साथ ही वे अपने वायदे को पूरी तरह भुलाते जा रहे हैं। जिससे इम्तियाज और उनकी पत्नी सदमे की हालत मे हैं। डीएम से हस्तक्षेप की गुहार लगाई गयी।

Leave a Reply