उरई। कक्षा 10 की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने घर के भीतर घुसकर रेप कर डाला। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
घटना मोहल्ला नया पाठकपुरा की है। छात्रा के माता-पिता अलग कमरे में सोये हुए थे। वह अपने कमरे मे अकेली लेटी थी। पड़ोस का करन (20वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार छत के रास्ते से उतर कर सुबह 4 बजे उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ धमकाकर दुष्कर्म कर डाला। बाद में किशोरी चींखी तो उसका पिता दौड़ पड़ा और उसने भाग रहे करन को दबोच लिया। पुलिस ने करन को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply