उरई। बंधौली में अवैध खनन के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर शासन की गाज एसपी पर गिर गई। शासन ने जालौन जिले के पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची को हटाकर आगरा में जीआरपी एसपी के पद पर भेज दिया है। जालौन के नये एसपी तेज तर्रार आईपीएस अफसर बब्लू कुमार होंगे जो अभी डीजीपी कार्यालय से संबद्ध हैं। उधर एसपी एन. कोलांची ने कार्यमुक्त होने के पहले डकोर के थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा से अपना वरदहस्त हटाकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने कुठौंद के थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन को डकोर की बागडोर सौंप दी और अपने पीआरओ चंद्रशेखर दुबे को कुठौंद के नये एसओ के रूप में तैनाती दे दी।






Leave a Reply