कोंच-उरई। बीती देर शाम कोतवाली पुलिस ने ग्राम अंडा में दबिश देकर एक जुआ फड़ पकड़ा जिसमें सात जुआरी पुलिस के हत्थे चढ गये जबकि तमाम मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक सागर चैकी प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी व सुरही चैकी प्रभारी दिनेश यादव ने अपने हमराहियों बच्चाबाबू, सचिनदेव, सत्येन्द्रसिंह आदि के साथ अंडा में जुआ फड़ पर छापा मारा जिसमें जुआरी विजय कोरी, हरीमोहन, राजकुमार, मनीष, विकास, शिवा निवासीगण अंडा तथा दाऊ निवासी कनैछा को गिरफ्तार कर लिया। माल फड़ 2390 तथा जामा तलाशी में 1720 रूपये बरामद हुये।






Leave a Reply