0 चार वर्षों से कर रहा था शोषण
0 सहेली की सलाह पर बनाई गई वीडियो क्लिप
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। हैवान बने कलयुगी पिता ने लगातार अपनी बेटी को चार साल तक हवस का शिकार बनाया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने मां से शिकायत की तो उसने भी चुप करा दिया। पीड़िता ने यह बात अपनी सहेली को बताई तो उसने उसे मोबाइल देकर वीडियो बनाने का सुझाव दिया। उसने ऐसा ही किया। बुधवार को वह कोतवाली पहुंची और पिता के खिलाफ तहरीर दी। एक मर्तबा पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ लेकिन वीडियो देख कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने कोतवाल आलोक सक्सेना को दी तहरीर में बताया कि चार वर्षों से उसका पिता उसके साथ रेप कर रहा है। कोतवाल ने मामले को संदेहास्पद मानते हुए लड़की से उसकी मां को साथ लाने को कहा। इस पर लड़की ने कहा कि पिता के आतंक के सामने कोई मुंह नहीं खोलेगा। उसने मोबाइल में पिता की वीडियो दिखाई जिसमें वह बेटी के साथ रेप करता दिख रहा है। कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी का पिता रिटायर्ड फौजी है।

Leave a Reply