0 होली के दृष्टिगत मिलावटखोरी पर लगाम कसने की कवायद
0 सड़ा गला पेठा फिंकवाया, दी वार्निंग
17orai08कोंच-उरई। होली जैसे पर्व को लेकर शासन और प्रशासन दोनों ही चैकन्ने नजर आ रहे हैं। मिलावट के इस दौर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसने के लिये हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय जरूर हुआ है और आज कोंच में विभाग के मंडलीय अधिकारी के ताबड़तोड़ छापेमारी से बाजार में हड़कंप भी रहा लेकिन किसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होने से अभियान का बहुत ज्यादा अश्छा संदेश भी ऐसा नहीं गया जिससे मिलावटखोरों की रीढ में सिहरन पैदा हुई हो। कुछ दुकानों से सैम्पुल लिये गये, कुछ का केवल रिीक्षण और कुछ की सड़ीगली चीजें फिंकवाई गईं।
कोंच बैसे भी मिलावटखोरी के मामले में काफी बदनाम बाजार माना जाता है, जिस तरह से ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में यहां के अधिकांश दुकानदार जहर तक बेचने से भी नहीं चूकते हैं वह स्थिति काफी भयानक है। सरसों का नब्बे फीसदी तेल यहां नकली आ रहा है लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग शायद नींद में है। खोया भी अस्सी फीसदी सिंथेटिक यहां बिक रहा है और आदमी की जिंदगी को सस्ते में निपटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हालांकि आज झांसी से मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके वर्मा ने कोंच में ताबड़तोड़ कई दुकानों पर छापे मारे जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। उन्होंने किराना व्यापारी जयसिंह राठौर की दुकान में छापा मार कर तकरीबन दस किलो सड़ा हुआ पेठा बरामद किया जिसे उन्होंने नष्ट करवा कर सख्त हिदायत दी कि सड़ीगली वस्तुयें बेचने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और उनकी दुकानें सील कर दी जायेंगी। उन्होंने गुप्ता आइस फैक्ट्री तथा प्रदीप कठिल की किराना की दुकान, हरीशंकर चतुर्वेदी की खोवा की दुकान तथा राजा अग्रवाल की किराना की दुकानों के भी निरीक्षण किये और सही ढंग से काम करने की चेतावनी दी। उन्होंने दुकानदारों को यह भी हिदायत दी जिनका टर्न ओवर बारह लाख से अधिक है वह सौ के बजाये दो हजार का लाईसेंस बनवाये अन्यथा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उनके अनुसेवक छत्रपाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply