27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। तेज आंधी व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमे से हुई किसान की मौत। मृतक किसान की पत्नी ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी बेबा पूनम देवी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि पिछले दिनों आई तेज आंधी व ओलावृष्टि से उसके खेत में खड़ी गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। जब उसके पति यशवंत सिंह खेत पर पहुंचे तो पूरी फसल बर्बाद देखकर उन्हें गहरा सदमा लग गया। घर आकर वह न तो किसी से कुछ बोले और न ही कुछ खाया पिया। शाम को अचानक उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। जब तक उन्हें डाॅक्टर के पास लाते तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पीड़िता ने बताया उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं, कामकाज करने वाला कोई नहीं है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि अब उसके सामने बच्चों के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसे देखते हुए उसे आर्थिक सहायता दिलाई जाए।

Leave a Reply