0 एसडीएम संजयकुमार दिलायेंगे कोंच व नदीगांव में शपथ
कोंच-उरई। नवर्विाचित ब्लॉक प्रमुखों व बीडीसी सदस्यों की बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण कल आयोजित करने के लिये शासन के निर्देशानुसार डीएम रामगणेश ने भी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है जिसमें सभी ब्लॉकों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में एसडीएम संजयकुमार सिंह को शपथ दिलाने के लिये नामित किया गया है। बीडीओ बब्बन राय ने बताया है कि सुबह दस से बारह बजे के बीच कोंच ब्लॉक परिसर में एसडीएम द्वारा नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह उर्फ बबलू विरगुवां तथा ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी। उन्हों बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं और सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को सूचनायें भेजी जा रहीं हैं। उधर, बीडीओ नदीगांव गणेशप्रसाद के मुताबिक उनके ब्लॉक में शपथ का समय दो से चार बजे सायंकाल रखा गया है।






Leave a Reply