27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अवैध खनन को लेकर आरोपों की बौछार झेल रहे जिला प्रशासन ने फेस सेविंग के लिए इन मामलों में एक-दो जगह बड़ी कार्रवाई की रणनीति अख्तियार करना शुरू कर दी है। इसके तहत डकोर थाने के अंतर्गत बंधौली ग्राम पंचायत के हैदलपुर घाट की पूर्व पटटेदार उरई की मोहल्ला इंदिरा नगर निवासिनी गायत्री देवी पत्नी द्वारिका प्रसाद को अपर जिलाधिकारी ने जांच में अवैध खनन के लिए दोषी मानते हुए उन्हें 4 करोड़ 75 लाख 56 हजार 250 रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया है। उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है कि नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर अगर यह पैनाल्टी जमा न कराई गई तो उनकी जायदाद कुर्क करके वसूली की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। जिला प्रशासन के इस बदले रुख से अवैध खनन में लगे सारे माफियाओं में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply