27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कस्बा जालौन के मोहल्ला तोपखाना में आॅफीसर च्वाइस की 100 पेटियां बरामद की गई। छोटेलाल प्रजापति के घर जालौन कोतवाली पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर दबिश दी तो हरियाणा मे निर्मित उक्त अंग्रेजी शराब की 100 पेटिया बरामद की गई। मौके पर छोटेलाल प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है। एसपी बब्लू कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply