कोंच-उरई। नगर के जानेमाने विद्वान आचार्य पं. रामसिया तिवारी ने होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर चल रहीं भ्रांतियों को लेकर स्पष्ट किया है कि इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 22 मार्च मंगलवार 2016 की रात्रि 11 से 1.10 बजे तक है।
उन्होंने बताया कि यद्यपि भद्रा 3.25 बजे तक है किंतु भुवन विजय पंचांग में भद्रे पुच्छे शुभम् अंकित है सो गत होती हुई भद्रा दहन में शुभ है। बुधवार को पूर्णिमा दिन में समाप्त होने से मंगलवार को रात्रि में 11 से 1.10 तक ही शुभ है। रात्रियों के वर्णन में कृष्ण जन्माष्टमी, शिवरात्रि, मोहरात्रि, कालरात्रि आदि दासण रात्रि के नाम से जानी जाती है, इसका बिशेष महत्व है क्योंकि यह त्यौहार आपसी विवाद, बैमनस्यता और कटुता दूर कर परस्पर सद्भाव और मेल मिलाप का पर्व होने के नाते नास्तिकता और अभिमान को नष्ट कर देवत्व संस्कृति का प्रदुर्भाव करने बाला स्वाभिमान से जीवन यावन करने का मार्ग प्रशस्त करने बाला महान पर्व है। उन्होंने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने जन जागरण से संसार को यह दर्शाने का प्रयास किया है कि भगवत्शरण और परमात्मा पर विश्वास करके वह सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है जिसकी कल्पना प्राणिमात्र करता है।






Leave a Reply