कोंच-उरई। प्रत्येक रविवार को पालिका प्रशासन किसी एक वार्ड में वहां की समस्यायें जानने और उनका निराकरण कराने के लिये पालिका चली आपके द्वार अभियान संचालित कर रही है। आज बारी थी भगतसिंह नगर वार्ड नं 5 की सो पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने अपने सहयोगी सभासदों और पालिका अमले के साथ भ्रमण कर सुनी जनता की समस्यायें।
आज मोहल्ला भगतसिंह नगर मलिन बस्ती में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभासदों के साथ पहुंचे पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, उनके साथ खासतौर पर इलाकाई सभासद प्रकाश बाल्मीकि भी मौजूद रहे। सीरौठिया की इस पहल का इलाकाई बाशिंदों ने स्वागत किया और वार्ड की कई समस्यायें जैसे नाली, सीसी, इंटरलॉकिंग आदि की जहां जरूरत है, के बाबत बताया। कई स्थानों पर खराब पड़े हैंडपंपों को सही करवाने की वार्ड वासियों ने मांग की। सीरौठिया ने विंदुवार उक्त समस्याओं को जेई की डायरी में नोट कराने के साथ हिदायत दी कि इन समस्याओं के निराकरण के लिये सभी जरूरी कदम उठाये जायें। इलाकाई लोगों ने नगर में हो रहे चहुंमुखी विकास के लिये विज्ञान सीरौठिया को धन्यवाद दिया। इस दौरान सभासद बादामसिंह कुशवाहा, महावीर यादव, राघवेंद्र तिवारी, संजय सोनी, शकील मकरानी, फहीम काजी, मनोज इकडया, जेई सतीश कमल आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply