0 शराब, जुआ और सुअर बैठक के मुख्य मुद्दे बन कर उभरे
0 बोले सीओ, शराब की दुकानें सख्ती से रहेंगी बंद
कोंच-उरई। सतरंगी रंगों में सराबोर पर्व होली को लेकर तहसील सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी संजयकुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भव कायम रखते हुये भाई चारे के साथ मनायें, किसी भी सूरत में ऐसे रंगों का प्रयोग न करें जिससे लोगों को शारीरिक नुकसान भी हो आपस में कटुता का वातावरण पैदा हो। उन्होंने कहा कि होली परस्पर मेलजोल बढाने की शिक्षा देती है और इसी अवधारणा को पोषित पल्लवित करते हुये हमें त्योहारों की शुचिता को बनाये रखना है। उन्होंने नागरिकों की ओर से उठे मुद्दों सुअर, शराब और जुआ को लेकर कहा कि इन पर कारगर अंकुश लगायें।
एसडीएम संजयकुमार सिंह की अध्यक्षता में संयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ अवधेशकुमार शुक्ल ने स्थानीय लोगों से औपचारिक मुलाकात करने के बाद कहा कि क्षेत्र में त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न पैदा हो और हंसी खुशी त्योहार मनाया जा सके, इसके लिये पुलिस, प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है, अगर हम सब ने मिल कर अपनी अपनी जिम्मेदारी ढंग से ओढ ली तो ऐसा कोई कारण नहीं कि रंग में भंग पड़ सके। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि होली पर शराब की दुकानों की बन्दी सख्ती से रहेगी और इस पर कड़ी नजर भी रहेगी कि बैक डोर से शराब की बिक्री न होने पाये। होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि त्यौहार के दृष्टिगत जिले से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है ताकि पूरे इलाके पर पैनी नजरें रखी जा सकें। पुलिस की कई टीमें बनाई जायेंगी जो लगातार गश्त करती रहेंगी। कोतवाल मनवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये पर्व शांति से मनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहाकि हिन्दू मुस्लिम भाई मिल जुलकर होली का पर्व मनायें, यह भी जोड़ा कि जहां होलिका दहन होते हैं वहां फोर्स भी उपलब्ध रहेगी, वहीं बैठक में उपस्थित लोगों नेे विश्वास दिलाया कि होली का पर्व पारम्परिक रूप से आपसी सद्भाव के साथ मनाया जायेगा। हालांकि इस दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी लेकिन अधिसंख्य लोगों ने इस पर्व को मस्ती का त्यौहार बताते हुये इस तरह की मांग को खारिज कर दिया लेकिन ताकीद यह भी की गई कि डीजे एक लिमिट में बजें जिससे लोगों को दिक्कत न हो। बैठक में एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजवीरसिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, सरनाम सिंह यादव, कढोरे लाल यादव, संजीव तिवारी, राजेन्द्र चमरसेना, मल्लूशाह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, नरोत्तम स्वर्णकार, चैधरी जगजीवन राम अमीटा, बुद्धसिंह निरंजन, मुश्ताक अली, सभासद फहीम, सुनील लोहिया, जेई विद्युत अमित शर्मा, जेई नपा सतीश कमल, शहजाद सिद्दीकी, जल संस्थान से बलवीर आदि उपस्थित रहे।






Leave a Reply