मामला पहुंचा पुलिस के पास
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम निवहना में अधेड़ उम्र के व्यक्ति से शादी करने से इनकार करने पर युवती को उसके माता पिता ने ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने माता पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
युवती के अनुसार पहले उसकी शादी हम उम्र युवक से तय हुई थी। परंतु बाद में पैसे की लालच में उसके माता पिता ने एक अधेड़ से उसका रिश्ता तय कर दिया। अपने से दो गुना से भी अधिक व्यक्ति से वह किसी भी सूरत में शादी नहीं करना चाहती है। उसने शादी से इनकार किया तो माता पिता उसकी आवाज को दबाने पर उतारू हो गये। वह फिर भी नहीं डरी तो उसे घर से निकाल दिया गया। भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ घर वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।

Leave a Reply