27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनौरा में 17 वर्षीय एक छात्र ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि छात्र को गांव के ही एक युवक ने जुआ खेलने के लिए दस हजार रुपये उधार दिए और वह जुएं में 10 हजार की रकम हार गया। जब ं रुपये उधार देने वाले युवक ने छात्र से अपनी रकम सात दिन के अंदर ब्याज समेत पंद्रह हजार रुपये चुकाने को कहा और साथ ही उसके हाथ में एक तमंचा थमा दिया और कहा कि अगर रुपये नही दे पाओंगे तो तमंचा लगाकर अपने परिजनों के सामने खुद को गोले मारने की बात कहकर भयभीत करना।
ग्राम मिनौरा कालपी में शनिवार को बीएससी में पढ़ने में वाले 17 वर्षीय छात्र कंचन राजपूत पुत्र सुरेंद्र राजपूत गलत संगत में पड़कर जुआ के फड़ मे बैठ गया। उसके पास रुपये नहीं थे तो गांव के ही आनंद राजपूत ने उसे रुपये उधार दे दिए। दस हजार रुपये उधार लेकर वह जुआ खेलने लगा और पूरी रकम जुए में हार गया। हारने के बाद आनंद राजपूत ने उससे सात दिन के भीतर ब्याज समेत पंद्रह हजार रुपये चुकाने को कहा। कंचन के पास इतने पैसे नहीं थे। आनंद ने उसे तमंचा उपलब्ध कराया और कहा कि अपने घर वालों से पैसे मांगना अगर वह रुपये नहीं दें तो खुद को गोली मारने की धमकी देना। बदहवास कंचन ने वैसा ही किया। परंतु घर वालों के पास इतने पैसे नहीं थे, लिहाजा उन्होंने रुपये नहीं दिए, बाद में कंचन को न जाने क्या सूझी कि उसने तमंचा कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। रात ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ने कंचन के शव को कब्जे में लिया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आनंद राजपूत के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply