27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक असफाक उल्ला खां इंटर काॅलेज में काॅमरेट रामेश्वर दयाल बाजपेयी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस पर इप्टा द्वारा आयोजित गोष्ठी में भाग लेने की रूपरेखा तैयार की गई। एवं बैठक में यह भी चर्चा की गई कि 14 अपै्रल को अंबेडकर जयंती पर संविधानिक अधिकार रक्षा दिवस के रूप में गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। गोष्ठी के माध्यम् से केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी आम बजट, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा कानून से वंचित गरीबों, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं का मुददा जोरशोर से उठाया जायेगा। बैठक के अंत में जालौन नगर में चलाए जा रहे रेल लाओ स्वाभिमान बचाओं आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा द्वारा संसद में विचार न रखने की निंदा की। साथ ही उरई से जालौन होते हुए फंफूद स्टेशन से जोड़ने की मांग की गई। बैठक में कमला कांत वर्मा, कमलेश आचार्य, ठाकुर दास वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply